प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- प्रतिवर्ष 12 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है
- इस दिवस का मुख्य विषय है – “रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं”
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जून‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय है -“रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं”( Give Blood, Give Hope: Together we Save lives)
- इस दिवस का उद्देश्य है –
- रक्त और प्लाज्मा दान की महत्वपूर्ण आवश्यकता और मरीजों के जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना;
- नए और मौजूदा दोनों दाताओं (Donor) को नियमित रूप से रक्त देने के लिए प्रोत्साहित करना, एक स्थिर और पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करना।
- 23 मई‚ 2005 को 58 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में सदस्य देश प्रतिवर्ष 14 जून को इस दिवस को मनाने के लिए सहमत हुए थे।
- यह दिवस ‘ए’‚ ‘बी’ और ‘ओ’ रक्त समूह की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…