विश्व युवा कौशल दिवस

world youth skills day

प्रश्न-हाल ही में ‘प्रथम विश्व युवा कौशल दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 15 जुलाई
(b) 14 जुलाई
(c) 13 जुलाई
(d) 19 जुलाई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 जुलाई, 2015 को विश्व भर में प्रथम ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ (World Youth Skills Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2015 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘Youth Skills For work and life in the post-2015 agenda’ था।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 जुलाई, 2015 को ‘प्रथम विश्व युवा कौशल दिवस’ (WYSD) मनाने का फैसला किया है।
  • इस दिवस का उद्देश्य वर्ष 2030 के आगामी सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs) हेतु रोजगार के लिए शिक्षा और कौशल पर दो लक्ष्यों का प्रस्ताव है-
  • लक्ष्य-4 समावेशी और समान गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसर को बढ़ावा देना।
  • लक्ष्य-8- सभी के लिए निरंतर, समावेशी और सतत आर्थिक विकास, पूर्ण और उत्पादक रोजगार और अच्छे काम को बढ़ावा देना।
  • गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, वर्ष 2014 में 15 से 24 वर्ष के लगभग 74 मिलियन नवयुवक व्यक्ति काम की तलाश में थे।
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के अनुसार, विकासशील देशों के दो-तिहाई युवा बिना काम के हैं, पढ़ नहीं रहे अथवा अनियमित/अनौपचारिक रोजगार में लगे हुए हैं।
  • ध्यातव्य है कि आईएलओ-वर्ल्ड बैंक के अनुसार प्रत्येक माह अकेले भारत में लगभग 1 लाख लोग श्रम बाजार में प्रवेश करते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldskills.org/what/promoting-skills/world-youth-skills-day/
http://www.un.org/apps/news/story.asp?NewsID=51426#.Vad6aPmqqko
http://en.unesco.org/events/world-youth-skills-day
http://www.un.org/youthenvoy/employment/