विश्व युवा कौशल दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1 विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई‚ 2026 को मनाया गया

  1. वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) -‘‘साझा भविष्य के लिए कौशल’’ था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1) (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 जुलाई‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ (World Youth Skills Day) मनाया गया।
  • इसका मुख्य विषय था -“ ‘‘साझा भविष्य के लिए कौशल’’ (Skills For a Shared future) था
  • उद्देश्य-वर्ष 2030 के आगामी सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) हेतु रोजगार पर निम्न दो लक्ष्यों के प्रस्ताव को बढ़ावा देना है-
    (i) समावेशी और समान गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसर को बढ़ावा देना है
    (ii) (ii) सभी के लिए समावेशी और सतत आर्थिक विकास, रोजगार और गरिमापूर्ण काम को बढ़ावा देना।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर‚ 2014 को युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु 15 जुलाई को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
  • इस अवसर पर भारत में कौशल भारत मिशन (Skill India Mission) शुरुआत की 11वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • उल्लेखनीय है कि यह मिशन भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई ,2015 को शुरू किया गया था।
  • जैसे-जैसे चौथी औद्योगिक क्रांति कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अर्थव्यवस्थाओं को नया आकार दे रही है, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) को युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करने के लिए विकसित होना होगा।
  • क्या आप जानते हैं?
  • 27.3 करोड़ बच्चे और युवा स्कूल से बाहर हैं।
  • 15–24 वर्ष आयु वर्ग का हर 5 में से 1 व्यक्ति न तो रोजगार में है, न शिक्षा में और न ही प्रशिक्षण में (NEET)।
  • 28.2% युवा महिलाएँ NEET श्रेणी में हैं, जबकि युवा पुरुषों में यह अनुपात 13.1% है।
  • वर्तमान कौशलों में से 40% कौशल अब रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं।
  • वर्ष 2023 में विश्वभर में 6.5 करोड़ युवा बेरोजगार थे।
  • तकनीकी बदलावों के कारण वर्ष 2030 तक 22% नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा।
  • अनेक देशों में गरीब ग्रामीण महिलाओं में से 1% से भी कम माध्यमिक शिक्षा पूरी कर पाती हैं।
  • तकनीकी बदलावों के कारण वर्ष 2030 तक 22% नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा।
  • 86% विद्यार्थी स्वयं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI-सक्षम कार्यस्थल के लिए तैयार नहीं मानते हैं।
  • श्रम बाजार के अनुरूप पर्याप्त कौशल की कमी के कारण 70% युवा, यानी लगभग 45 करोड़, आर्थिक गतिविधियों से अलग हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/world-youth-skills-day