प्रश्न-‘विश्व युवा कौशल दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 जुलाई
(b) 13 जुलाई
(c) 10 जुलाई
(d) 8 जुलाई
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 15 जुलाई‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ (World Youth Skill Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-“Reimagining Youth Skills Post-Pandemic”
- उद्देश्य-वर्ष 2030 के आगामी सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) हेतु रोजगार पर निम्न दो लक्ष्यों के प्रस्ताव को बढ़ावा देना है-(i) समावेशी और समान गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसर को बढ़ावा देना है (ii) सभी के लिए समावेशी और सतत आर्थिक विकास रोजगार और प्रतिष्ठित काम को बढ़ावा देना।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर‚ 2014 को युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु 15 जुलाई को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
- इस अवसर पर भारत में कौशल भारत मिशन (Skill India a Mission) शुरूआत की 6वीं वर्षगांठ मनाई गई।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…