प्रश्न- 23 मार्च, 2021 को ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) क्या था?
(a) ‘मौसम और जलवायु युवाओं को लुभाना’
(b) जलवायु एवं जल
(c) जलवायु परिवर्तन एवं वर्षा
(d) महासागर , हमारी जलवायु और मौषम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 23 मार्च, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ (World Meteorological Day) मनाया गया।
- वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘महासागर , हमारी जलवायु और मौषम’ (The Ocean, Our Climate and Weather) है।
- इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को मौसम विज्ञान तथा इसमें हो रहे परिवर्तन के बारे में जागरूक करना है।
- यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Metrological Organisation) द्वारा मनाया जाता है।
- डब्लूएमओ (WMO) वर्ष 1873 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से उत्पन्न हुआ था।
- डब्लूएमओ (WMO) की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी।
- वर्ष 1951 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी बना।
- वर्तमान में 191 देश इसके सदस्य हैं।
- इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://public.wmo.int/en/resources/world-meteorological-day/wmd-2021-the-ocean-our-climate-and-weather