विश्व मृदा दिवस

World Soil Day 2015

प्रश्न-आधिकारिक रूप से प्रथम विश्व मृदा दिवस किस वर्ष मनाया गया था?
(a) 2012
(b) 2014
(c) 2015
(d) 2010
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 दिसंबर 2015 को द्वितीय ‘विश्व मृदा दिवस’ संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है।
  • इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘मिट्टीःजीवन के लिए ठोस आधार’ (Soils: a solid Ground of life’) है।
  • 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प (A/RES/68/232) के द्वारा 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया था ।
  • इसी संकल्प (A/RES/68/232) के माध्यम से वर्ष 2015 को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय मृदा वर्ष” के रूप में मानने की घोषणा की गयी।
  • वर्ष 2012 के बाद से संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन “वैश्विक मृदा भागीदारी’’ पहल के अंतर्गत  5 दिसंबर को यह उत्सव मना रहे हैं।
  • सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय मृदा संघ (International Union of Soil Science) ने वर्ष 2002 में प्राकृतिक प्रणाली के महत्वपूर्ण घटक के रूप में तथा मानव भलाई में मृदा के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का प्रस्ताव किया।
  • जून 2013 संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के सम्मेलन में विश्व मृदा दिवस का समर्थन किया गया और संयुक्त राष्ट्र महासभा से विश्व मृदा दिवस की घोषणा करने का अनुरोध किया गया ।
  • विश्व मृदा दिवस अभियान का उद्देश्य मृदा के साथ लोगों को जोड़ना और हमारे जीवन में मिट्टी के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/soilday/#
http://www.fao.org/globalsoilpartnership/world-soil-day/en/
http://www.fao.org/globalsoilpartnership/iys-2015/en/