विश्व मृदा दिवस

प्रश्न – -‘विश्व मृदा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 3 दिसंबर (b) 5 दिसंबर
(c) 1 दिसंबर (d) 30 नवंबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 दिसंबर, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मृदा दिवस’ (World Soil Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय है-“स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी।”(Healthy Soils for Healthy Cities)।
  • उद्देश्य-मृदा स्वास्थ्य तथा जीवन में मृदा के योगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना।
  • उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प द्वारा प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • हमारे ग्रह का अस्तित्व मिट्टी के साथ हमारे अमूल्य संबंध पर निर्भर करता है।
  • हमारे भोजन का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिट्टी से ही आता है।
  • इसके अलावा, पौधों के लिए आवश्यक 18 प्राकृतिक रासायनिक तत्त्वों में से 15 तत्त्वों की आपूर्ति भी मिट्टी ही करती है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • केवल 2–3 सेमी. मिट्टी बनने में 1,000 साल तक लग सकते हैं।
  • सतत मिट्टी प्रबंधन (सस्टेनेबल सोइल मैनेजमेंट) अपनाकर 58% तक अधिक भोजन का उत्पादन किया जा सकता है।
  • वर्ष 2050 तक वैश्विक खाद्य मांग को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन में 60% की वृद्धि करनी होगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/world-soil-day

https://www.fao.org/world-soil-day/en