प्रश्न-‘विश्व महासागर दिवस’ (World Oceans Day) कब मनाया जाता है।
(a) 7 जून
(b) 8 जून
(c) 6 जून
(d) 10 जून
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 जून, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व महासागर दिवस’ (World Oceans Day) मनाया गया।
- इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह’ (Healthy Oceans, Healthy Planet) है।
- इस दिवस का उद्देश्य विश्व में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए ‘पृथ्वी सम्मेलन’ में इस दिवस को मनाने की घोषणा हुई थी।
- दिसंबर, 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।
- प्रथम ‘विश्व महासागर दिवस’ 8 जून, 2009 को मनाया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/oceansday/
http://www.un.org/Depts/los/wod/index.html