प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व महासागर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 जून (b) 6 जून
(c) 8 जून (d) 12 जून
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जून‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व महासागर दिवस’ (World Oceans Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-“Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean”।
- उद्देश्य-विश्व में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना।
- वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन में इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था।
- दिसंबर‚ 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 8 जून को इस दिवस का मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।
- महासागर पृथ्वी के सतह के 70% से अधिक भाग को ढकता है।
- यह हमारा जीवन-स्रोत है, जो मानवता के पोषण के साथ-साथ पृथ्वी पर मौजूद हर दूसरे जीव के अस्तित्व को सहारा देता है।
- महासागर पृथ्वी के कम-से-कम 50% ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।
- यह पृथ्वी की अधिकांश जैव-विविधता का घर है और दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत है।
- इतना ही नहीं, महासागर हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि अनुमान है कि वर्ष 2030 तक महासागर-आधारित उद्योगों में 4 करोड़ लोग रोजगार प्राप्त करेंगे।
- बड़ी मछलियों की 90% आबादी घट चुकी है और 50% प्रवाल भित्तियाँ नष्ट हो चुकी हैं। हम महासागर से उतना अधिक ले रहे हैं, जितना वह फिर से पूरा नहीं कर सकता।
- महासागर मनुष्यों द्वारा उत्सर्जित लगभग 30% कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, जिससे वे वैश्विक तापमान वृद्धि के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…