विश्व मलेरिया रिपोर्ट‚ 2021

प्रश्न-विश्व मलेरिया रिपोर्ट‚ 2021 से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) विश्व मलेरिया रिपोर्ट‚ 2021 के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर मलेरिया के अनुमानत: 241 मिलियन मामले दर्ज किए गए और 6.27 लाख लोगों की मृत्यु हो गई।
(b) वर्ष 2020 में मलेरिया के सर्वाधिक मामले (95 प्रतिशत) उप-सहारा अफ्रीका में दर्ज किए गए।
(c) उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक मौतें 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हुई है।
(d) इस रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 80 प्रतिशत मामलों के लिए भारत जिम्मेदार है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 दिसंबर‚ 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट‚ 2021 जारी की गई।
  • विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक स्तर पर मलेरिया के अनुमानत: 241 मिलियन मामले दर्ज किए गए और 6.27 लाख लोगों की मृत्यु हो गई।
  • ये आंकड़े वर्ष 2019 की तुलना में 69,000 अधिक है।
  • इसमें लगभग दो-तिहाई अतिरिक्त मौते (47 हजार) महामारी के दौरान मलेरिया की रोकथाम सेवाओं‚ निदान और उपचार के प्रावधान आई बाधा के कारण हुई है।
  • वैश्विक महामारी के प्रारंभिक दिनों में यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने उप-सहारा अफ्रीका में मलेरिया के कारण होने वाली मौतों में दोगुनी वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है।
  • यह विश्लेषण दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर में वर्ष 2019 की तुलना में 2020 के बीच मृतक संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2020 में मलेरिया के दर्ज कुल मामलों में 95 प्रतिशत मामले (228 मिलियन) उप-सहारा अफ्रीका में दर्ज किए गए थे।
  • विश्व भर में मलेरिया से होने वाली कुल मौतों में से लगभग 96 प्रतिशत मौतें इसी क्षेत्र में दर्ज की गई थीं।
  • इस क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक मौतें 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हुई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार विश्वभर में वर्ष 2000 से 2020 के बीच मलेरिया के बीच ममलेरिया के 7.7 बिलियन मामलों और 10.6 मिलियन मौतों की रोकथाम करने में सफलता प्राप्त हुई है।
  • रोकथाम के ये अधिकांश मामले (82 प्रतिशत) व संभावित मौतें (95 प्रतिशत) अफ्रीकी देशों के क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं।
  • वर्ष 2020 के विश्लेषण के अनुसार‚ विश्व में मलेरिया मामलों के निर्धारित लक्ष्य से 40 प्रतिशत और वैश्विक मृत्युदर के लक्ष्य से 42 प्रतिशत कम लक्ष्य हासिल किए गए हैं।
  • यूएन एजेंसी ने वर्ष 2021 में दो देशों अल-सल्वाडोर और चीन को मलेरिया मुक्त घोषित किया है।
  • मलेरिया के विरुद्ध पिछले दो दशकों में वैश्विक प्रगति मोटे तौर पर‚ यूएन एजेंसी की अनुशंसा प्राप्त औजारों व तौर-तरीकों के व्यापक विस्तार व उपयोग के माध्यम से हुई है।
  • विश्वभर में मलेरिया के 96 प्रतिशत मामलों के लिए 29 देश जिम्मेदार थे।
  • श्रीलंका को वर्ष 2016 में मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया गया था और यह वर्तमान में मलेरिया मुक्त बना हुआ है।
  • छह देशों नाइजीरिया (27 प्रतिशत) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (12 प्रतिशत)‚ युगांडा (5 प्रतिशत)‚ मोजाम्बिक (4 प्रतिशत)‚ अंगोला (3.4%) और बुर्किना फासो (3.4 प्रतिशत) में वैश्विक स्तर पर सभी मामलों का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा है।
  • मौजूदा रणनीति के तहत वर्ष 2030 तक विश्व भर में मलेरिया के मामलों और मृत्यु दर में 80 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस रिपोर्ट में RTS,S मलेरिया वैक्सीन का इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु वर्ष 2020 में 3.3 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है‚ जबकि वैश्विक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 6.8 बिलियन डॉलर की धनराशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
  • वर्ष 2030 तक वार्षिक निवेश में तीन गुना वृद्धि (10 अरब 30 करोड़ डॉलर) की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।
  • वर्ष 2020 से वर्ष 2023 के मध्य 23 देशों ने लगातार शून्य घरेलू मलेरिया के मामले दर्ज किए हैं।
  • इनमें से 12 देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त घोषित किया जा चुका है।
  • वर्ष 2020 में वैश्विक मलेरिया मामलों की घटना दर प्रति 1000 लोगों पर 59 थी‚ जो वैश्विक लक्ष्य 35 से अभी भी अधिक है।
  • वर्ष 2020 में वैश्विक मृत्यु दर प्रति एक लाख लोगों पर 15.3 थी‚ जो वैश्विक लक्ष्य से 8.9 से अधिक है।
  • वैश्विक स्तर पर सभी मलेरिया मामलों का 1.7 प्रतिशत तथा कुल मृत्यु का 1.2 प्रतिशत भारत में दर्ज किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2018 में मलेरिया के अधिक जोखिम वाले 11 देशों में ‘उच्च जोखिम और उच्च प्रभाव’ पहल शुरू की है‚ जिसमें भारत भी शािमल है।
  • 21 अप्रैल‚ 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2025 तक मलेरिया उन्मूलन की क्षमता वाले 25 देशों की पहचान करने के साथ ही ई-2025 (E-2025) पहल की शुरूआत की है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.un.org/hi/story/2021/12/1050422