प्रश्न – ‘विश्व मलेरिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 अप्रैल (b) 22 अप्रैल
(c) 25 अप्रैल (d) 21 अप्रैल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अप्रैल‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ (World Malaria Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय– Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite.
- उद्देश्य-लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना।
- पहली बार यह दिवस डब्ल्यूएचओ द्वारा वर्ष 2008 में मनाया गया था।
- भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक मलेरिया को समाप्त करना है।
- 1990 के दशक के अंत में, विश्व के नेताओं ने वैश्विक मलेरिया नियंत्रण में उल्लेखनीय प्रगति की नींव रखी है
- जिसमें 2000 से मलेरिया के 2 बिलियन से अधिक मामलों और लगभग 13 मिलियन मौतों को रोकना शामिल है।
- आज तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 45 देशों और 1 क्षेत्र को मलेरिया-मुक्त प्रमाणित किया है
- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
- वर्ष 2025-2023 के बीच मलेरिया के मामलों में 80.5 प्रतिशत की कमी के साथ , भारत 2024 में डब्ल्यूएचओ के उच्च बोझ से उच्च प्रभाव (एचबीएचआई) समूह से बाहर निकल गया, जो एक महत्वपूर्ण वैश्विक सफलता दर्शाता है।
- वर्ष 2015 और 2023 के बीच मलेरिया से होने वाली मौतों में 78.38 प्रतिशत की कमी आई।
- मलेरिया क्या है?
- मलेरिया परजीवियों के कारण होने वाली जानलेवा बीमारी है, और संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलती है ।
- यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आम है, लेकिन इसे रोका जा सकता है, और इसका इलाज किया जा सकता है ।
- मलेरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, हालांकि यह संक्रमित रक्त या दूषित सुइयों के माध्यम से भी फैल सकता है।
- भारत में मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क (2016-2030) चरणबद्ध मलेरिया उन्मूलन के लिए विजन, लक्ष्यों और उद्देश्यों की रूपरेखा तैयार करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…