विश्व मधुमेह दिवस

World Diabetes Day 2016

प्रश्न-विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) कब मनाया जाता है?
(a) 13 नवंबर
(b) 18 नवंबर
(c) 14 नवंबर
(d) 17 नवंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 नवंबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ (World Diabetes Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) “Eyes on Diabetes’ है।
  • यह दिवस इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (I.D.F.) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस डॉ. फ्रेडरिक ग्रांट बैंटिग के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
  • डॉ. फ्रेडरिक बैंटिंग ने चार्ल्स बेस्ट के साथ वर्ष 1921 में इंसुलिन की खोज की थी।
  • जिन्हें 1923 में जॉन मैक्लोड के साथ चिकित्सा (Physiology) का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2006 को प्रतिवर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.diabetes.org.uk/Get_involved/World-Diabetes-Day/
http://www.who.int/life-course/news/events/world-diabetes-day-2016/en/
http://www.idf.org/wdd-index/wdd2016.html
http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs312/en/