प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व मधुमेह दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 नवंबर (b) 14 नवंबर
(c) 8 नवंबर (d) 12 नवंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 नवंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ (World Diabetes Day) मनाया गया।
- इस दिवस का मुख्य विषय है – “जीवन के विभिन्न चरणों में मधुमेह”( Diabetes across life stages)
- यह दिवस डॉ. फ्रेडरिक ग्रांट बैंटिंग के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
- डॉ. फ्रेडरिक बैंटिंग ने चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।
- जिन्हें जॉन मैक्लोड के साथ वर्ष 1923 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- यह दिवस इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 1991 में शुरू किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में प्रतिवर्ष ‘14 नवंबर’ को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- वैश्विक स्तर पर, अनुमानतः 2014 में 422 मिलियन वयस्क मधुमेह से पीड़ित थे, जबकि 1980 में यह संख्या 108 मिलियन थी।
- वर्ष 1980 के बाद से, मधुमेह का वैश्विक प्रसार लगभग दोगुना हो गया है, जो वयस्क आबादी में 4.7% से बढ़कर 8.5% हो गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://idf.org/news/get-involved-in-world-diabetes-day-2025/