प्रश्न-‘विश्व मधुमेह दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 नवंबर
(b) 14 नवंबर
(c) 16 नवंबर
(d) 8 नवंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 नवंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ (World Diabetes Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है- “The Nurse and Diabetes”।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस डॉ0 फ्रेडरिक ग्रांट बैंटिंग के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जा रहा है।
- डॉ. फ्रेडरिक बैंटिंग ने चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।
- जिन्हें जॉन मैक्लोड के साथ वर्ष 1923 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- यह दिवस इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) द्वारा वर्ष 1991 में शुरू किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में प्रतिवर्ष ‘14 नवंबर’ को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक…
https://www.un.org/en/observances/diabetes-day