प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 18 मई (b) 15 मई
(c) 20 मई (d) 12 मई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 मई‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee day) मनाया गया।
- मुख्य विषय (Theme)- “Bee Together for People and the Planet – A partnership that sustains us all”.
- यह दिवस मधुमक्खियों एवं परागणकों के महत्व‚ सतत विकास में उनके योगदान तथा उनके संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- यह दिवस 18 वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा (Antone Jansa) के जन्म दिवस (20 मई) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि स्लोवेनिया के बी कीपर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष प्रतिवर्ष 20 मई को इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था।
- जिसे जुलाई 2017 में इटली में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के 40 वें सत्र में अनुमोदित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…