प्रश्न-‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 मई
(b) 16 मई
(c) 15 मई
(d) 18 मई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 20 मई, 2020 को संपूर्ण विश्व में पहला ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ (World Bee Day) मनाया गया।
- यह दिवस मधुमक्खियों एवं परागणकों के महत्व, सतत विकास में उनके योगदान तथा उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा (Antone Jansa) के जन्म दिन (20 मई) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि स्लोवेनिया के बीकीपर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के सम्मुख 20 मई को प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस’ मनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
- जिसे 7 जुलाई, 2017 को इटली में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के 40वें सत्र में अनुमोदित किया गया था।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/bee-day