प्रश्न – ‘विश्व मत्स्य दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 21 नवंबर (b) 23 नवंबर
(c) 18 नवंबर (d) 20 नवंबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 नवंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मत्स्य दिवस’ (World Fisheries Day) मनाया गया।
- इस दिवस का मुख्य विषय है – ” जलजनित अर्थव्यवस्था में बदलाव: समुद्री खाद्य वस्तुओं के निर्यात में मूल्यवर्धन”।
- उद्देश्य-महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा विश्व में मत्स्य पालन के लिए स्थायी भंडार को सुनिश्चित करना।
- मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मत्स्य पालन विभाग द्वारा नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में इस दिवस को मनाया गया
- इस दौरान, मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य और जलीय कृषि में ट्रेसिबिलिटी पर राष्ट्रीय रूपरेखा जारी किया गया
- इसका उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने, संधारणीयता बढ़ाना और बाजार तक पहुंच बढ़ाने में सुधार के लिए मत्स्य प्राप्त करने और जलीय कृषि के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल ट्रेसिबिलिटी (उत्पाद का स्रोत, संसाधित स्थल और ब्रिक्री का स्थान) प्रणाली स्थापित करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/world-fisheries-day-2025-to-be-marked-in-new-delhi
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2192114®=3&lang=2