विश्व ब्रेल दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व ब्रेल दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 3 जनवरी (b) 1 जनवरी
(c) 4 जनवरी (d) 7 जनवरी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 जनवरी‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) मनाया गया।
  • यह दिवस ब्रेल लिपि के आविष्कारक सर लुई ब्रेल (Louis Braille) (फ्रांस) के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है।
  • यह दिवस आंशिक या पूरी तरह दृश्यता खोए हुए व्यक्तियों के मानवाधिकारों के पूर्ण प्राप्ति में संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • ब्रेल लिपि क्या है?
  • यह एक कूटभाषा है‚ जिसमें वर्णों और संपूर्ण अक्षरों की प्रस्तुति के लिए सतह पर उभारों और अभिज्ञानों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसका उपयोग अंधे और आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोग उन्हीं पुस्तकों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए करते हैं, जो दृश्य फ़ॉन्ट में छपी होती हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर‚ 2018 में प्रति वर्ष 4 जनवरी को इस दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • विश्व ब्रेल दिवस वर्ष 2019 से प्रत्‍येक वर्ष 4 जनवरी को मनाया जाता है।
  • WHO का अनुमान है कि विश्व स्तर पर कम-से-कम लगभग 2.2 बिलियन लोगों दृष्टि दोष से (निकट अथवा दूर दृष्टि दोष) ग्रस्त है, जिनमें कम से कम 1 बिलियन लोगों में ऐसी दृष्टि दोष है, जिसे रोका जा सकता है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में दृष्टिबाधित व्यक्तियों की संख्या 50,32,463 है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/braille-day

https://indonesia.un.org/en/257013-world-braille-day-4-january?afd_azwaf_tok=eyJhbGciOiJSUzI1NiJ9.eyJhdWQiOiJpbmRvbmVzaWEudW4ub3JnIiwiZXhwIjoxNzM2NDk0NDU1LCJpYXQiOjE3MzY0OTQ0NDUsImlzcyI6InRpZXIxLTdmN2JmN2JjNzYtbjZ6bTUiLCJzdWIiOiIxMTUuMjQ2LjExMS4xMDIiLCJkYXRhIjp7InR5cGUiOiJpc3N1ZWQiLCJyZWYiOiIyMDI1MDExMFQwNzM0MDVaLTE3ZjdiZjdiYzc2bjZ6bTVoQzFNQUE0d2E4MDAwMDAwMDdmMDAwMDAwMDAwOW5lMiIsImIiOiJFNVNLTlUzWVFTYl8xVFA3SjB5bDlZTEtUeEl6VEdQb2E1Wll5ZDBlMlFFIiwiaCI6IlJFQ2lRY0hOdHd1YjRWTVA1b05vOWZrT0hLbGlqMFlzYks5aXdicEx3Q2cifX0.SlMN8tYdWoB9OvMyVUf5PZRDDm8Wc5jco0CD5TTPqMpcdxHRK3l7I9dByYDOMa3hfXQ9JXbse3iwPbRfyrBQaxD-00jZj4vpXXf457m5Rgv5Lo1u2DD7CqavN9E0b52eJcg1_sWqC1Pi2igS_HDj6zA4Ibuvj_5OkdG4zlToaY_6yz6c14tkCb6NhRdiqTqBjdR7_kx8nNzJJ3JyPADLxNzTNC8zohKI0nKAxNpKbtcGZ02CNez4Xpo-vb9ZwvPJIksQmsoQXusf4K4My9Xa9Sp60_8L2hPaHZUDF9V6k–rnzWASljC2q6OqJd7n_xrBhxsZszPGaLLoz664MIEwg.WF3obl2IDtqgvMFRqVdYkD5s https://nivh.gov.in/pdfdoc/ar201516hindi.pdf