प्रश्नन-4 जनवरी,2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व ब्रेल दिवस’ मानाय गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस वर्ष इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी?
(a) वर्ष 2014 (b) वर्ष 2018 (c) वर्ष 2008 (c) वर्ष 2006
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 4 जनवरी‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) मनाया गया।
- यह दिवस ब्रेल लिपि के आविष्कारक सर लुईस ब्रेल (फ्रांस) के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है।
- यह दिवस आंशिक या पूरी तरह दृश्यता खोए हुए व्यक्तियों के मानवाधिकारों के पूर्ण प्राप्ति में संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर,2018 में प्रति वर्ष 4 जनवरी को इस दिवस के रुप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
- ब्रेल एक कूटभाषा है‚ जिसमें वर्णों और संपूर्ण अक्षरों की प्रस्तुति के लिए सतह पर उभारों और अभिज्ञानों का इस्तेमाल किया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर‚ 2018 में प्रति वर्ष 4 जनवरी को इस दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
- WHO का अनुमान है कि विश्व स्तर पर कम-से-कम 1 बिलियन लोगों के पास निकट या दूर दृष्टि दोष है‚ जिसे रोका जा सकता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…