विश्व बैंक द्वारा तमिलनाडु को 150 मिलियन डॉलर का ऋण

प्रश्न-सितंबर में विश्व बैंक द्वारा तमिलनाडु के किस शहर को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने हेतु 150 मिलियन डॉलर ऋण प्रदान करने की मंजूरी दी गई?
(a) चेन्नई
(b) कोयम्बटूर
(c) सलेम
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 सितंबर‚ 2021 को विश्व बैंक ने चेन्नई को विश्व स्तरीय शहर बनाने हेतु तमिलनाडु को $150 मिलियन का ऋण प्रदान की मंजूरी दी गई।
  • $ 150 मिलियन का चेन्नई सिटी पार्टरनशिप : सस्टेनेबल अर्बन सर्विसेज प्रोग्राम संस्थानों को सुदृढ़ करने‚ सेवा एजेंसियों के वित्तीय सुविधा में सुधार करने तथा चार प्रमुख शहरी सेवाओं जल आपूर्ति और सीवरेज गतिशीलता स्वास्थ्य तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाने में मदद करेगा।
  • इसके साथ ही 30 सितंबर‚ 2021 को विश्व बैंक द्वारा मेघालय में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु भी $ 40 मिलियन का ऋण स्वीकृत किया गया है।
  • इससे राज्य के सभी 11 जिलों को लाभ प्राप्त होगा।

लेखक-संजय कुमार श्रीवास्तव

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2021/09/30/new-world-bank-project-to-support-southern-indian-city-of-chennai-deliver-better-services-to-its-people