विश्व बालश्रम निषेध दिवस

प्रश्न-‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 जून
(b) 8 जून
(c) 12 जून
(d) 10 जून
उत्तर— (c)
संबंधित तथ्य

  • 12 जून, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ (World Day Against Child Labour) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस का थीम है-“Act now: end Child Labour!”
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वैश्विक स्तर पर बालश्रम को समाप्त करने हेतु वर्ष 2002 में इस दिवस का शुभारंभ किया था।
  • आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार, नवीनतम वैश्विक अनुमान के अनुसार, 152 मिलियन बच्चे (64 मिलियन लड़कियां और 88 मिलियन लड़के) विश्व स्तर पर बाल श्रमिक हैं।
  • इसके अनुसार, विश्व भर में दस में से लगभग एक बच्चा बाल श्रमिक है।
  • जबकि बालश्रम में बच्चों की संख्या में वर्ष 2000 में बाद 94 मिलियन की गिरावट आई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/world-day-against-child-labour