‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’

प्रश्न -‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 मई (b) 2 मई
(c) 3 मई (d) 30 अप्रैल
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 मई, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (World Press Freedom Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय- ‘‘ Shaping a Future at Peace’’।
  • उद्देश्य- प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना तथा इसकी स्वतंत्रता पर बाह्य तत्वों के हमले से बचाव करना एवं प्रेस की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए संवादाताओं की यादों को सहेजना।
  • उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘3 मई’ को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/press-freedom-day

https://www.unesco.org/en/articles/world-press-freedom-day-2026-conference-shaping-future-peace