विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2016

प्रश्न-20 अप्रैल, 2016 को जारी ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2016’ में भारत किस स्थान पर है?
(a) 134वें (b) 133वें
(c) 136वें (d) 145वें
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2016 को फ्रांस स्थित ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा वार्षिक ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2016’ (World Press Freedom Index-2016) जारी किया गया।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2016 में कुल 180 देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सूचकांक में कुल 180 देशों में फिनलैंड (स्कोर-8.59) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सूचकांक में नीदरलैंड्स (स्कोर 8.76) दूसरे, नार्वे (स्कोर-8.79) तीसरे, डेनमार्क (स्कोर-8.89) चौथे, तथा न्यूजीलैंड (स्कोर-10.01) पांचवें स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में निचले पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः हैं-इरीट्रिया (180 वां स्थान), उत्तर कोरिया (179 वां स्थान), तुर्कमेनिस्तान (178 वां स्थान), सीरिया (177 वां स्थान) तथा चीन (176 वां स्थान)।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2016 में भारत 133 वें (स्कोर-43.17) स्थान पर है। जबकि गत वर्ष यह 136 वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में इस सूचकांक में भूटान का 94 वां, नेपाल का 105 वां, मालदीव का 112वां, श्रीलंका का 141वां, बांग्लादेश का 144 वां तथा पाकिस्तान का 147 वां स्थान है।
  • इस सूचकांक में विकसित देशों की सूची में ब्रिटेन का 38 वां, संयुक्त राज्य अमेरिका का 41 वां, फ्रांस का 45 वां, जापान का 72 वां तथा रूस का 148वां स्थान है।
  • रिपोर्टर्स विदाऊट बॉर्डर्स एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना की स्वतंत्रता की वकालत करता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष इस संगठन द्वारा ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक’ जारी किया जाता रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://rsf.org/en/news/2016-world-press-freedom-index-leaders-paranoid-about-journalists
https://rsf.org/en/ranking