विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2020

world happiness report 2020

प्रश्न-20 मार्च, 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2020 ’ के अनुसार, विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
(a) 135वां
(b) 144वां
(c) 125वां
(d) 140वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र निर्वहनीय विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा सातवीं ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट’ (World Happiness Report), 2020 जारी की गई।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2020 की इस सूची में 153 सदस्य देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत उक्त देशों में लोगों की खुशियों के स्तर को मापने हेतु 6 महत्वपूर्ण निर्धारक कारकों (Key Factors) का प्रयोग किया गया है।
  • ये निर्धारक कारक बिंदुवार निम्नवत हैं-
  • (i) जीडीपी प्रति व्यक्ति आय (GDP Per Capita)
  • (ii) स्वस्थ्य जीवन प्रत्याशा (Healthy Life Expectancy)
  • (iii) सामाजिक स्वतंत्रता (Social Freedom)
  • (iv) भ्रष्टाचार का अभाव (Absence of Curruption)
  • (v) सामाजिक अवलंबन (Social Support)
  • (vi) उदारता (Generosity)।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड प्रथम स्थान पर है।
  • इसके पश्चात डेनमार्क दूसरे, स्विट्ज़रलैंड तीसरे, आइसलैंड चौथे तथा नॉर्वे पांचवें स्थान पर रहा।
  • इस सूची में विश्व के प्रमुख विकसित देशों में कनाडा 11वें, ऑस्ट्रेलिया १२वें, जर्मनी 17वें, यूनाइडेट किंगडम 13वें, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) 18वें, फ्रांस 23वें स्थान पर रहा।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में भारत 144वें स्थान पर है।
  • जबकि गत वर्ष भारत इस सूची में 140वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, नेपाल 92वें, बांग्लादेश 107वें स्थान पर रहा।
  • इस प्रकार भारत इस सूची में अपने पड़ोसी देशों से काफी पीछे है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान विश्व के सबसे प्रसन्न देशों की सूची में अंतिम पायदान पर है। उसका स्थान 153वां है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2012 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाने वाली इस रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों को अपने नागरिकों की संतुष्टि एवं प्रसन्नता के स्तर को ध्यान में रखते हुए लोक नीतियों के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://happiness-report.s3.amazonaws.com/2020/WHR20.pdf