विश्व प्रवासन रिपोर्ट-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. मई, 2026 में प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organization for Migration) द्वारा विश्व प्रवासन रिपोर्ट-2026 जारी किया गया
  2. इसके अनुसार, भारत दुनिया में सबसे अधिक रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई धनराशि) प्राप्त करने वाला देश है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • मई, 2026 में प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organization for Migration) द्वारा विश्व प्रवासन रिपोर्ट-2026 जारी किया गया
  • यह रिपोर्ट नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और आम जनता के बीच प्रवासन की समझ बढ़ाने के लिए साक्ष्य-आधारित एवं प्रासंगिक जानकारी प्रदान करती है।
  • यह प्रति 2 वर्ष में प्रकाशित होती है
  • पहली बार यह रिपोर्ट वर्ष 2000 में प्रकाशित हुई थी
  • इसके अनुसार ,वर्ष 2024 के अंत तक 83 मिलियन से अधिक लोग आंतरिक विस्थापन की स्थिति में रह रहे थे।
  • यह अब तक का सर्वाधिक दर्ज किया गया आँकड़ा है और एक दशक पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
  • इसी समय, प्रवासन का उपयोग घरेलू और क्षेत्रीय राजनीति में एक साधन के रूप में बढ़ता जा रहा है।
  • कई स्थानों पर प्रवासियों और प्रवासन को चुनावी अभियानों तथा भू-राजनीतिक सौदेबाजी के उपकरण के रूप में जानबूझकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • पर्यावरणीय व्यवधान अब भविष्य का जोखिम नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक मानव गतिशीलता (Mobility) की एक केंद्रीय विशेषता बन चुका है।
  • लगातार बढ़ते तापमान, सूखा, जंगलों में आग और तूफानों जैसी घटनाओं के साथ आपदा-जनित विस्थापन भी बढ़ा है।
  • वर्तमान अनुमान बताते हैं कि केवल वर्ष 2024 में लगभग 65.8 मिलियन आंतरिक विस्थापन हुए, जिनमें—
    • 45.8 मिलियन विस्थापन प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े थे,
    • जबकि 20.1 मिलियन विस्थापन संघर्ष और हिंसा के कारण हुए।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई धनराशि) वर्ष 2000 के लगभग 128 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 905 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है
  • विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 के प्रमुख तथ्य एवं आंकड़े-
  • अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की अनुमानित संख्या- 304 मिलियन
  • विश्व जनसंख्या में प्रवासियों का अनुमानित अनुपात- 3.7%
  • महिला अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का अनुमानित अनुपात- 48.0%
  • सर्वाधिक प्रवासी अनुपात वाला क्षेत्र- ओशिनिया
  • सर्वाधिक प्रवासी अनुपात वाला देश- कतर
  • प्रवासी श्रमिकों की संख्या– 167.7 मिलियन
  • वैश्विक अंतरराष्ट्रीय रेमिटेंस- 905 बिलियन USD
  • शरणार्थियों की संख्या- 36.9 मिलियन
  • आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDPs) की संख्या-83.4 मिलियन
  • इसके अनुसार, भारत दुनिया में सबसे अधिक रेमिटेंस (विदेश से भेजी गई धनराशि) प्राप्त करने वाला देश है
  • भारत को प्राप्त रेमिटेंस 2020 में 83.15 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2024 में 137.67 बिलियन डॉलर हो गया।
  • सर्वाधिक रेमिटेंस प्राप्त करने वाले शीर्ष अन्य 4 देश है- मेक्सिको, फिलीपींस, फ्रांस और पाकिस्तान
  • वर्ष 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया का सबसे बड़ा रेमिटेंस भेजने वाला देश रहा

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldmigrationreport.iom.int