विश्व प्रत्यायन दिवस

World Accreditation Day 2020

प्रश्न-‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 जून
(b) 9 जून
(c) 10 जून
(d) 6 जून
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 जून, 2020 को विश्व भर में ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ (World Accreditation Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय है-‘‘प्रत्यायनः खाद्य सुरक्षा में सुधार लाना’’ (Accreditaion: Improving food Safety)।
  • यह दिवस प्रत्येक वर्ष व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में प्रत्यायन की भूमिका को रेखांकित करने एवं बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर भारतीय गुणवत्ता परिषद के दो प्रत्यायन बोर्डों-राष्ट्रीय प्रमाणन निकाय प्रत्यायन बोर्ड (NABCB) तथा राष्ट्रीय परीक्षण एवं अशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) ने एक वेबीनार का आयोजन किया।

लेखक– विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://ilac.org/news-and-events/world-accreditation-day-2020-2/