प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 जून (b) 9 जून
(c) 10 जून (d) 6 जून
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जून, 2025 को विश्व भर में ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ (World Accreditation Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय है- “प्रत्यायन: लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) का सशक्तिकरण” (Accreditaion: Empowering Small and Medium Enterprises)।
- यह दिवस प्रत्येक वर्ष व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में प्रत्यायन की भूमिका को रेखांकित करने एवं बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- इस अवसर पर भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में यह दिवस मनाया
- भारतीय गुणवत्ता परिषद भारत में प्रत्यायन का राष्ट्रीय संरक्षक है।
- इस अवसर पर संशोधित एनएबीएल पोर्टल का शुभारंभ किया गया
- इस पोर्टल का उद्देश्य प्रत्यायन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और विशेष रूप से प्रयोगशालाओं और एमएसएमई के लिए डिजिटल पहुंच को बढ़ाना है।
- भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के बारे में –
- यह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है
- वर्ष 1996 में कैबिनेट निर्णय के माध्यम से अंतर-मंत्रालयी टास्क फोर्स, सचिवों की समिति और मंत्रियों के समूह में परामर्श के बाद यूरोपीय संघ के विशेषज्ञ मिशन की सिफारिशों पर मान्यता के लिए एक राष्ट्रीय निकाय के रूप में इसकी स्थापना की गई थी।
- यह भारत सरकार और भारतीय उद्योग के समर्थन से एक स्वतंत्र स्वायत्त संगठन के रूप में पीपीपी मॉडल के माध्यम से तीन प्रमुख उद्योग संघों का प्रतिनिधित्व किया जाता है-
(i) एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम),
(ii) भारतीय परिसंघ उद्योग (सीआईआई) और
(iii) फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)। - इसके वर्तमान अध्यक्ष जक्षय शाह है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://european-accreditation.org/world-accreditation-day-2025/