प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह’ मनाया जा रहा है?
(a) 22-28 अप्रैल‚ 2025
(b) 24-30 अप्रैल‚ 2025
(c) 20-26 अप्रैल‚ 2025
(d) 18-24 अप्रैल‚ 2025
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 से 30 अप्रैल 2025 के मध्य संपूर्ण विश्व में विश्व टीकाकरण सप्ताह (World Immunization Week) मनाया जा रहा है।
- मुख्य विषय- सभी के लिए टीकाकरण मानवीय रूप से संभव है(Immunization for All is Humanly Possible)
- यह सप्ताह टीका निवारणीय रोगों के विरुद्ध समय पर टीकाकरण करवाने के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार टीकाकरण रोगों को नियंत्रित करने का प्रमाणित उपाय है।
- टीकाकरण एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति को प्रतिरक्षित किया जाता है या आमतौर पर टीकाकरण द्वारा संक्रामक रोगों हेतु प्रतिरोधक क्षमता का विकास किया जाता है।
- टीकाकरण बच्चे को जानलेवा रोगों से बचाने में मदद करता है।
- यह दूसरे व्यक्तियों में रोग के प्रसार को कम करने में मदद करता है।
- उल्लेखनीय है कि विश्व टीकाकरण दिवस प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को मनाया जाता है।
- पिछले 50 सालों में ज़रूरी टीकों ने कम से कम 154 मिलियन लोगों की जान बचाई है।
- यानी पांच दशकों तक हर दिन हर मिनट 6 लोगों की जान गई।
- इन 50 वर्षों में, टीकाकरण से शिशु जीवन में 40% सुधार हुआ है, तथा मानव इतिहास में किसी भी अन्य समय की तुलना में अब अधिक संख्या में बच्चे अपना पहला जन्मदिन तथा उससे अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
- अकेले खसरे के टीके से 60% जीवन बचाए जाते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…