विश्व पोहा दिवस

प्रश्न – हाल ही में विश्व पोहा दिवस कब मनाया गया ?
(a) 6 जून (b) 7 जून
(c) 9 जून (d) 4 जून
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 जून, 2026 को विश्व पोहा दिवस मनाया गया
  • इस अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने लगभग 3,000 किलोग्राम तरी पोहा तैयार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें निःशुल्क तरी पोहा परोसा गया।
  • तरी पोहा नागपुर का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसमें पोहे के साथ मसालेदार चने की तरी परोसी जाती है।
  • यह व्यंजन नागपुर की खानपान संस्कृति की विशेष पहचान माना जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/world-poh