प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व पोलियो दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 अक्टूबर (b) 20 अक्टूबर
(c) 26 अक्टूबर (d) 23 अक्टूबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 अक्टूबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पोलियो दिवस’ (World Polio Day) मनाया गया।
- इस वर्ष का थीम है- ‘End Polio: Every Child, Every Vaccine, Everywhere’
- उद्देश्य-पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों को जागरूक करना तथा पोलियो को समाप्त करना।
- यह दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो वैक्सीन का आविष्कार करने वालों टीम के प्रमुख जोनास साल्क (Jonas Salk) के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि पोलियोमाइलाटिस अथवा पोलियो एक संक्रामक रोग है जो विषाणु द्वारा फैलता है।
- गौरतलब है कि भारत सरकार ने वर्ष 1995 में पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की थी।
- 27 मार्च‚ 2014 को WHO द्वारा पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया के साथ-साथ भारत को पोलियो मुक्त प्रमाण-पत्र प्रदान किया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…