विश्व पोलियो दिवस

World Polio Day

प्रश्न-24 अक्टूबर, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पोलियो दिवस’ मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को कब पोलियो मुक्त घोषित किया था?
(a) 24 मार्च, 2016
(b) 27 मार्च, 2015
(c) 27 मार्च, 2014
(d) 20 मार्च, 2017
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पोलियो दिवस’ मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘एक दिन, एक फोकस : पोलियो समाप्त’’ (One Day, One Focus : Ending Polio) था।
  • इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पोलियो जैसी बीमारी के विषय में लोगों में जागरूकता फैलाना है।





  • यह दिवस रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो की वैक्सीन का आविष्कार करने वाली टीम के प्रमुख जोनास सॉक (Jonas Salk) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • पोलियोमाइलाइटिस अथवा पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु द्वारा फैलता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 1995 में पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की थी।




  • 27 मार्च, 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था।

संबंधित लिंक…
https://www.endpolio.org/world-polio-day
https://www.nhp.gov.in/world-polio-day_pg