विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, 2025 (11वां संस्करण) के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह चैंपियनशिप 11–18 अक्टूबर, 2025 तक काहिरा, मिस्र में आयोजित की गई थी।
(b) चीन ने कुल 15 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
(c) भारत के विनय ने 72 किग्रा जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
(d) नाइजीरिया ने 11 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 -18 अक्टूबर, 2025 तक विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, 2025 (11वां संस्करण) का आयोजन काहिरा, मिस्र में किया गया।
  • यह अफ्रीका में आयोजित पहली विश्व चैंपियनशिप थी।
  • 20 बॉडीवेट श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई।
  • समग्र पदक तालिका में चीन ने कुल 15 पदक (10 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीतकर शीर्ष स्थान पर रहा।
  • नाइजीरिया ने कुल 11 पदक (3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) जीता और दूसरा स्थान हासिल किया।
  • विनय ने पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप, 2025 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता
  • विनय ने जूनियर वर्ग के 72 किग्रा वजन वर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता।
  • विनय ने अपने तीन प्रयासों में 137 किग्रा, 142 किग्रा और 147 किग्रा वजन उठाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
  • अरुणमोली ने विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग में 86+ किलोग्राम वर्ग में 92 किलोग्राम वजन उठाकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
  • जॉबी मैथ्यू ने पुरुषों की 65 किग्रा लीजेंड (मास्टर्स) श्रेणी में कांस्य पदक जीता।
  • उन्होंने 152 किग्रा भार उठाया, जो बीजिंग विश्व कप में उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 150 किग्रा से भी बेहतर था।
  • पुरुष अप टू 107 किग्रा श्रेणी में अलीअकबर गरीबशाही (ईरान) ने 255 किग्रा उठाकर अपना पुराना विश्व रिकॉर्ड 254 किग्रा से एक किग्रा बेहतर किया।
  • महिलाओं की 86 किग्रा से अधिक श्रेणी में फोलाशाद ओलुवाफेमियायो (नाइजीरिया) ने 168 किग्रा उठाकर अपना और अफ्रीकी रिकॉर्ड तोड़ा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.paralympic.org/news/cairo-2025-world-para-powerlifting-championships-ones-watch#:~:text=The%20Cairo%202025%20Para%20Powerlifting%20World%20Championships,Complete%20schedule%20and%20results%20are%20available%20here.