विश्व पैंगोलिन दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व पैंगोलिन दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 14 फरवरी‚ 2025 (b) 10 फरवरी‚ 2025
(c) 15 फरवरी‚ 2025 (d) 8 फरवरी‚ 2025
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 फरवरी‚ 2025 को विश्वभर में ‘विश्व पैंगोलिन दिवस’ (World Pangolin Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस फरवरी माह के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
  • पैंगोलिन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है।
  • पैंगोलिन की 8 प्रजातियों में से एक भारतीय एवं चीनी पैंगोलिन भारत में पाए जाते हैं।
  • चीनी पैंगोलिन उत्तर-पूर्वी भारत और भारतीय पैंगोलिन अत्यधिक शुष्क क्षेत्र‚ हिमालय और उत्तर-पूर्वी भारत के अलावा संपूर्ण भारत में पाया जाता है।
  • भारतीय पैंगोलिन भारत के अलावा‚ श्रीलंका‚ बांग्लादेश और पाकिस्तान में पाया जाता है।
  • दोनों प्रजातियों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची एक में संरक्षण प्राप्त है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nandankanan.org/news.php?news=world-pangolin-day-2025

https://www.ifaw.org/international/news/world-pangolin-day