प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 22 अप्रैल‚2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया।
2. वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय – जलवायु कार्यवाही है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अप्रैल‚2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”(OUR PPWER OUR PLANET)।
- उद्देश्य -पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और धरती की रक्षा के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना
- यह लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और स्थिरता के बारे में जागरूक करता है और स्वच्छता तथा पौधरोपण जैसे सामुदायिक प्रयासों को संगठित करता है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में मनाया गया।
- ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु यह दिवस वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
- क्या आप जानते है –
- पृथ्वी पर प्रतिवर्ष 10 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो रहा है – यह क्षेत्रफल आइसलैंड से भी बड़ा है।
- एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र हमें बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
- जैविक विविधता रोगजनकों के लिए तेज़ी से फैलना मुश्किल बनाती है।
- ऐसा अनुमान है कि लगभग दस लाख पशु और वनस्पति प्रजातियाँ अब विलुप्त होने के खतरे में हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…