विश्व पृथ्वी दिवस

International Mother Earth Day

प्रश्न-22 अप्रैल, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2017 में इस दिवस हेतु किस अभियान को प्रारंभ किया गया है?
(a) पृथ्वी के लिए वृक्ष
(b) पृथ्वी के लिए जल
(c) पृथ्वी एवं जलवायु परिवर्तन
(d) पर्यावरण और जलवायु साक्षरता
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
  • ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ को ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय “पर्यावरण और जलवायु साक्षरता” (Environmental and Climate Literacy) है।
  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु यह दिवस वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2009 में 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी माता दिवस मनाने की आधिकारिक के मान्यता प्रदान की।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/motherearthday/
http://www.earthday.org/about/the-history-of-earth-day/
http://www.earthday.org/earthday/
http://www.earthday.org/earthday/global-environmental-climate-literacy-campaign/