विश्व पृथ्वी दिवस-2022

प्रश्न-22 अप्रैल‚2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या था?
(a) हमारी प्रजातियों की रक्षा करें
(b) जलवायु कार्यवाही
(c) पृथ्वी के लिए जल
(d) इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल‚2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) “इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट” (Invest in Our Planet) है।
  • उद्देश्य-विश्वभर में प्रजातियों के तेजी से विलुप्त होने पर ध्यान आकर्षित करना है।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में मनाया गया।
  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.earthday.org/