प्रश्न – विश्व पिकलबॉल लीग (WPL), 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु जवान्स ने पुणे यूनाइटेड को 3-1 से हराकर विश्व पिकलबॉल लीग के पहले चरण का खिताब जीता।
2. विजेता टीम की खिलाड़ी एलेजांद्रा बोरोबिया को लीग का प्लेयर ऑफ द लीग नामित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (iii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक विश्व पिकलबॉल लीग (WPL),2025 का आयोजन मुंबई, भारत में किया गया।
- यह पहली पेशेवर पिकलबॉल लीग है।
- इस लीग की परिकल्पना पूर्व डेविस कप टेनिस स्टार और अर्जुन पुरस्कार विजेता गौरव नाटेकर के नाटेकर स्पोर्ट्स एंड गेमिंग (NSG) और सोनी एंटरटेनमेंट टैलेंट वेंचर्स इंडिया (SETVI) द्वारा की गई है।
- यह लीग छह टीमों के बीच खेली गई, जिसमें मुंबई पिकल पावर, पुणे यूनाइटेड, बेंगलुरु जवान्स, चेन्नई सुपर चैम्प्स, हैदराबाद सुपरस्टार्स और दिल्ली दिलवाले शामिल थे।
- भारत की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित पिकलबॉल प्रतियोगिता, विश्व पिकलबॉल लीग (WPL), का फाइनल मुकाबला मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया।
- फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु जवान्स ने पुणे यूनाइटेड को 3-1 से हराकर विश्व पिकलबॉल लीग के पहले चरण का खिताब जीता।
- बेंगलुरु की टीम के लिए जैक फोस्टर ने पुरुष एकल में 26-8 से शानदार जीत दर्ज की।
- इसके बाद महिला युगल में ट्रांग ह्यून-मैकक्लेन और एलेजांद्रा बोरोबिया की 13-9 की जीत ने जीत दर्ज की।
- पुणे यूनाइटेड ने विलियम सोबेक और वंशिक कपाड़िया की मदद से पुरुष युगल में 15-6 से जीत हासिल की।
- लेकिन महिला एकल में कैटरीना स्टीवर्ट की ब्रुक रेवुल्टा पर 21-9 की जीत ने बेंगलुरु की चैंपियनशिप में जीत सुनिश्चित कर दी।
- विजेता टीम की खिलाड़ी कैटरीना स्टीवर्ट को लीग का प्लेयर ऑफ द लीग नामित किया गया।
- पूरे टूर्नामेंट को फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया गया और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी प्रसारित किया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…