प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व पार्किंसंस दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 8 अप्रैल (b) 9 अप्रैल
(c) 3 अप्रैल (d) 11 अप्रैल
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 अप्रैल, 2026 को विश्व पार्किंसंस दिवस (World Parkinson’s Day) मनाया गया
- मुख्य विषय -“Bridge the Care Gap”
- उद्देश्य – पार्किंसंस बीमारी के बारे में लोगो को जागरूक करना
- पार्किंसंस बीमारी के बारे में —
- यह एक ब्रेन डिसऑर्डर है‚ जिसमें लोगों के शरीर में अनचाहे मूवमेंट्स होने लगते हैं।
- इस बीमारी से पीड़ित लोगों को चलने फिरने में परेशानी होती है‚ जिससे उनके शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है।
- पीड़ित व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से सही तरीके से बात तक नहीं कर पाता है।ऐसे लोगों को मेमोरी लॉस और डिप्रेशन की समस्या भी हो जाती है।
- यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम की एक प्रोग्रेसिव बीमारी है‚ जिनकी वजह से दिमाग के कुछ एरिया की सेल्स डैमेज होना शुरू हो जाते हैं‚ जो डोपामाइन नाम हॉर्मोन बनाती है।
- यह दिवस इस बीमारी (न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार) की खोज (वर्ष 1817) करने वाले वैज्ञानिक जेम्स पार्किंसन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- यह दिवस वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://parkinsonseurope.org/campaigns/world-parkinsons-day/