विश्व पार्किंसंस दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व पार्किंसंस दिवस कब मनाया जाता है?
(a)    8 अप्रैल     (b)    9 अप्रैल
(c)    3 अप्रैल     (d)    11 अप्रैल
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 अप्रैल, 2025 को विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया गया 
  • उद्देश्य – पार्किंसंस बीमारी के बारे में लोगो को जागरूक करना 
  • पार्किंसंस बीमारी के बारे में —
  •  यह एक ब्रेन डिसऑर्डर है‚ जिसमें लोगों के शरीर में अनचाहे मूवमेंट्‌स होने लगते हैं।
  • इस बीमारी से पीड़ित लोगों को चलने फिरने में परेशानी होती है‚ जिससे उनके शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है।
  • पीड़ित व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से सही तरीके से बात तक नहीं कर पाता है।ऐसे लोगों को मेमोरी लॉस और डिप्रेशन की समस्या भी हो जाती है।
  • यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम की एक प्रोग्रेसिव बीमारी है‚ जिनकी वजह से दिमाग के कुछ एरिया की सेल्स डैमेज होना शुरू हो जाते हैं‚ जो डोपामाइन नाम हॉर्मोन बनाती है।
  • यह दिवस इस बीमारी (न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार) की खोज (वर्ष 1817) करने वाले वैज्ञानिक जेम्स पार्किंसन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • यह दिवस वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.movementdisorders.org/Parkinsons-Day

https://parkinsonsdisease.net/living/world-parkinsons-day