प्रश्न-‘विश्व पशु दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 अक्टूबर
(b) 3 अक्टूबर
(c) 29 सितंबर
(d) 4 अक्टूबर
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 4 अक्टूबर‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पशु दिवस’(World Animal Day) मनाया गया।
- यह दिवस कल्याणकारी मानकों में सुधार लाकर पशुओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।
- इस दिवस का आयोजन पशु कल्याण आंदोलन को एकजुटता प्रदान करता है।
- विश्व पशु दिवस का पहला आयोजन मार्च 1925 में मनाया गया था।
- वर्ष 1931 से इसे प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा।
- इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन‚ पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) की वेबसाइट का शुभारंभ किया।
- इस वेबवाइट से पशु कल्याण के अंतिम उपयोगकर्ताओं को लाभ होगा।
विवेक कुमार त्रिपाठाे
संबंधित लिंक भी देखें…