विश्व पर्यावरण दिवस

प्रश्न – ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ से सम्बन्‍धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
(2) वर्ष 2025 में इस दिवस की थीम ‘‘प्‍लास्टिक प्रदूषण के उपाय’’ है।
(3) इस वर्ष इस दिवस की मेजबानी दक्षिण कोरिया को सौंपी गई है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (1) एवं (3)
(c) केवल (2) एवं (3)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 जून, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है- प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ (Beat plastic pollution)
  • यह दिवस संपूर्ण विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता और उससे जुड़ी कार्यवाही को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान को प्रदर्शित करता है।
  • वर्ष 2025 में इस दिवस की मेजबानी दक्षिण कोरिया को सौंपी गई है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व किया
  • प्रधानमंत्री ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अंतर्गत बरगद का पौधा लगाया
  • यह ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ का हिस्सा होगा जिसका उद्देश्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली श्रृंखला को फिर से वनों से परिपूर्ण करना है।
  • यह परियोजना दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात सहित चार राज्यों के 29 जिलों में अरावली पर्वत श्रृंखला के आसपास 5 किलोमीटर के बफर क्षेत्र में हरियाली का विस्‍तार करने की एक प्रमुख पहल है।
  • इसका उद्देश्य वनीकरण, पुनर्वनीकरण और जल निकायों के जीर्णोद्धार के माध्यम से अरावली की जैव विविधता को बढ़ावा देना है।
  • इस अवसर पर भारत सरकार ने एक राष्ट्र एक मिशन : प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें नामक राष्ट्रब्यापी जन आंदोलन की शुरुआत की है
  • यह दिवस वर्ष 1974 से मनाया मनाया जा रहा है।
  • राष्ट्र के अनुसार , दुनिया भर में हर साल 400 मिलियन टन से ज़्यादा प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें से आधे का इस्तेमाल सिर्फ़ एक बार करने के लिए किया जाता है।
  • इसमें से 10 प्रतिशत से भी कम प्लास्टिक का पुनर्चक्रण किया जाता है।
  • अनुमान है कि हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक झीलों, नदियों और समुद्रों में समा जाता है।
  • यह लगभग 2,200 एफिल टावरों के कुल वज़न के बराबर है।
  • माइक्रोप्लास्टिक – 5 मिमी व्यास तक के छोटे प्लास्टिक कण – भोजन, पानी और हवा में मिल जाते हैं।
  • यह अनुमान है कि पृथ्वी पर हर व्यक्ति हर साल 50,000 से ज़्यादा प्लास्टिक कणों का सेवन करता है – और अगर साँस के ज़रिए शरीर में जाने पर विचार किया जाए तो यह संख्या और भी ज़्यादा हो सकती है।
  • फेंका या जलाया गया सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मानव स्वास्थ्य और जैव विविधता को नुकसान पहुँचाता है और पहाड़ की चोटियों से लेकर समुद्र तल तक हर पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदूषित करता है।
  • वैश्विक स्तर पर, अनुमान है कि हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रिसता है।
  • 800 से अधिक समुद्री और तटीय प्रजातियाँ इस प्रदूषण से प्रभावित होती हैं, जो निगलने, उलझने और अन्य खतरों के कारण होती हैं।
  • समुद्र में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक की संख्या अब हमारी आकाशगंगा के तारों से भी ज़्यादा है।
  • प्लास्टिक प्रदूषण की वार्षिक सामाजिक और पर्यावरणीय लागत 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 600 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है।
  • इस सदी में ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए, हमें 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को आधा करना होगा।
  • भारत में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्‍धित प्रमुख कानून: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
  • जैव-विविधता संरक्षण अधिनियम, 2002
  • वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981
  • जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/jun/doc202564562201.pdf

https://www.un.org/en/observances/environment-day

https://www.worldenvironmentday.global/about/theme-host