प्रश्न – विश्व पर्यटन दिवस से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.27 सितंबर‚ 2025 को ’विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया।
2.इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय- ’’पर्यटन और हरित निवेश’’ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 सितंबर, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- “पर्यटन और सतत परिवर्तन” (Tourism and Sustainable Transformation)।
- उद्देश्य-समुदाय पर्यटन और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
- पर्यटन एक गतिशील क्षेत्र है जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आर्थिक विकास और वैश्विक संपर्क को बढ़ाता है।
- यह लोगों और स्थानों के बीच एक सेतु का काम करता है, और क्षेत्र की विरासत, विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करता है।
- इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने इस दिवस को मनाने के लिए मलेशिया को मेजबान देश चुना है।
- इस दिवस को मनाने शुरुआत वर्ष 1980 में हुई थी
- भारत में पर्यटन-
- पर्यटन प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में से एक है, जो निर्यात में योगदान देता है और वैश्विक समृद्धि को बढ़ावा देता है।
- जून 2025 तक, आवक पर्यटन में 16.5 लाख आगंतुक आए, जबकि जावक पर्यटन में 84.4 लाख पर्यटक दर्ज किए गए। इस गतिविधि ने 51,532 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आय में योगदान दिया।
- इसके अलावा, राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी 2025 के अनंतिम अनुमानों के अनुसार, पर्यटन क्षेत्र ने 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 15.73 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया, जो कुल अर्थव्यवस्था का 5.22% है।
- इसके अलावा, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, इस क्षेत्र ने 36.90 मिलियन प्रत्यक्ष रोजगार और 47.72 मिलियन अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए, जो अर्थव्यवस्था में कुल रोजगार का 13.34% है।
- भारत में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की पहल-
- स्वदेश दर्शन योजना-
- 2014-15 में, पर्यटन मंत्रालय ने देश भर में विषयगत पर्यटन सर्किट विकसित करने के लिए स्वदेश दर्शन योजना (एसडीएस) शुरू की थी।
- चिन्हित विषयों के अंतर्गत ₹5,290.30 करोड़ की 76 परियोजनाएँ स्वीकृत की गईं, जिनमें से 75 परियोजनाएँ भौतिक रूप से पूरी हो चुकी हैं।
- पर्यटक और गंतव्य-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने वाले स्थायी पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए इस योजना को 2023 में स्वदेश दर्शन 2.0 (SD 2.0) के रूप में नया रूप दिया गया है।
- तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (PRASHAI) योजना
- पर्यटन मंत्रालय ने तीर्थस्थलों पर पर्यटकों की सुविधा, पहुँच, सुरक्षा और स्वच्छता में सुधार हेतु 2014-15 में तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) की शुरुआत की।
- प्रशाद एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका वित्तपोषण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
- परियोजनाओं का चयन सांस्कृतिक महत्व, पर्यटकों की संख्या और विकास क्षमता के आधार पर किया जाता है, जिससे सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है।
- स्थिरता और सामुदायिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों और स्थानीय हितधारकों के परामर्श से योजनाएँ तैयार की जाती हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/tourism-day
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2171731
https://www.newsonair.gov.in/world-tourism-day-2025-tourism-and-sustainable-transformation