प्रश्न – हाल ही में विश्व निष्पक्ष खेल दिवस कब मनाया गया?
(a) 19 मई (b) 15 मई
(c) 22 मई (d) 12 मई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मई, 2026 को विश्व निष्पक्ष खेल दिवस (World Fair Play Day) मनाया गया
- यह दिवस मित्रता, एकजुटता, सहिष्णुता, समावेशन और गैर-भेदभाव की भावना से खेले जाने वाले खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
- निष्पक्ष खेल प्रतिभागियों के बीच आपसी सम्मान को बढ़ावा देता है और हमें एक-दूसरे को महत्व देना तथा सम्मान करना सिखाता है।
1 जुलाई 2024 को महासभा ने एक प्रस्ताव (A/RES/78/310) को अपनाया, जिसके तहत 19 मई को विश्व निष्पक्ष खेल दिवस घोषित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/fair-play-day
https://www.fairplayinternational.org/world-fair-play-day-2026