प्रश्न – जुलाई, 2023 में जारी विश्व निवेश रिपोर्ट, 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह रिपोर्ट विश्व बैंक समूह द्वारा जारी किया गया है।
(2) इसके अनुसार शीर्ष एफडीआई अंतर्प्रवाह वाले देशों में यूएसए को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(3) इसमें भारत वर्ष 2022 में 49 बिलियन डॉलर के एफडीआई के साथ 8 वें स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (2)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –


- विकासशील एशिया में FDI अंतर्प्रवाह 662 बिलियन डॉलर पर स्थिर था, लेकिन फिर भी यह वैश्विक FDI का आधा हिस्सा या इससे अधिक था।
- भारत और आसियान क्रमश: 10 एवं 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ सर्वाधिक FDI प्राप्तकर्ता रहे।

- इसमें भारत वर्ष 2022 में 49 बिलियन डॉलर के FDI के साथ 8वें स्थान पर है।
- जबकि भारत वर्ष 2021 में 45 बिलियन डॉलर के साथ 7वें स्थान पर है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://unctad.org/system/files/official-document/wir2023_en.pdf