प्रश्न-9 जून‚ 2022 को जारी विश्व निवेश रिपोर्ट‚ 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी की जाती है।
(ii) इसके अनुसार‚ शीर्ष एफडीआई अंतर्प्रवाह वाले देशों में यूएसए को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
(iii) इसमें भारत वर्ष 2021 में 45 बिलियन डॉलर के एफडीआई के साथ-7 वें स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 9 जून‚ 2022 को अंकटाड (UNCTAD: United Nations Conference on Trade and Development) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट (World Investment Report), 2022 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट का यह 32वां संस्करण है।
- इसका मुख्य विषय (Theme) हैं-
- “International Tax Reforms and Sustainable Investment”.
- वर्ष 2021 में वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 1.58 ट्रिलियन डॉलर रहा।
- वर्ष 2021 में शीर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले देश इस प्रकार हैं-
- यूएसए (367 बिलियन डॉलर)
2.चीन (181 बिलियन डॉलर - हांगकांग‚ चीन (141 बिलियन डॉलर)
- सिंगापुर (99 बिलियन डॉलर)
- कनाडा (60 बिलियन डॉलर)
- ब्राजील (50 बिलियन डॉलर)
- इसमें भारत वर्ष 2021 में 45 बिलियन डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के साथ 7वें स्थान पर रहा।
- जबकि भारत वर्ष 2020 में 64 बिलियन डॉलर के एफडीआई के साथ 8वें स्थान पर था।
- वर्ष 2021 में शीर्ष एफडीआई (FDI) बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले देश हैं-
- यूएसए (403 बिलियन डॉलर)
- जर्मनी (152 बिलियन डॉलर)
- जापान (147 बिलियन डॉलर)
- चीन (145 बिलियन डॉलर)
- यूनाइटेड किंगडम (108 बिलियन डॉलर)
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://unctad.org/system/files/official-document/wir2022_overview_en.pdf