विश्व निवेश रिपोर्ट, 2020

World Investment Report 2020

प्रश्न-16 जून, 2020 को अंकटाड (UNCTAD) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट जारी की गई। वर्ष 2019 में भारत में कुल एफडीआई अंतर्प्रवाह कितने बिलियन डॉलर रहा?
(a) 44 बिलियन डॉलर
(b) 50 बिलियन डॉलर
(c) 51 बिलियन डॉलर
(d) 48 बिलियन डॉलर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 जून, 2020 को अंकटाड (UNCTAD: United Nations Conference and Development) द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट (World Investment Report), 2020 जारी की गई।
  • विश्व निवेश रिपोर्ट का यह 30वां संस्करण है।
  • इसका मुख्य विषय (Theme) है-“International Production beyond the Pandemic”।
  • वर्ष 2019 में शीर्ष FDI अंतर्प्रवाह (Inflows) वाले देश इस प्रकार हैं-

(1) यूएसए (246 बिलियन डॉलर)

(2) चीन (141 बिलियन डॉलर)

(3) सिंगापुर (92 बिलियन डॉलर)

(4) नीदरलैंड्स (84 बिलियन डॉलर)

(5) आयरलैंड (78 बिलियन डॉलर)

  • भारत को इस सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • वर्ष 2019 में भारत में कुल FDI अंतर्प्रवाह 51 बिलियन डॉलर रहा।
  • वर्ष 2019 में शीर्ष FDI बहिर्प्रवाह (Outflows) वाले शीर्ष देश हैं-

(1) जापान (227 बिलियन डॉलर)

(2) यूएसए (125 बिलियन डॉलर)

(3) नीदरलैंड्स (125 बिलियन डॉलर)

(4) चीन (117 बिलियन डॉलर)

(5) जर्मनी (99 बिलियन डॉलर)

  • रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील एशिया क्षेत्र में भारत सबसे ज्यादा FDI प्राप्त करने वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल रहा।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 में दुनियाभर में FDI में 40 प्रतिशत तक गिरावट का अनुमान लगाया गया है।
  • कोविड-19 के चलते एशिया के विकासशील देशों में FDI प्रवाह वर्ष 2020 में 45 प्रतिशत तक घटने का अनुमान लगाया गया है।
  • दक्षिण एशिया के देशों में भी FDI में 2020 के दौरान गिरावट का अनुमान है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://unctad.org/en/PublicationsLibrary/wir2020_en.pdf