विश्व निमोनिया दिवस

प्रश्न-12 नवंबर, 2020 को ‘विश्व निमोनिया दिवस’ मनाया गया।इस वर्ष इसका मुख्य विषय था-
(a) Covid-19 and Pneumonia’
(b) “Every Breath Counts”
(c) “Keep the Promise Stop Pneumonia”
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 नवंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व निमोनिया दिवस’ मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय ‘Every Breath Counts’ है।
  • नियोनिया पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में होने वाली प्रमुख बीमारी है।
  • निमोनिया फेफड़ों की एक या दोनों थैलियों में जलन पैदा करने वाला संक्रमण है। इसके सबसे आम लक्षण खांसी, सांस लेने में परेशानी और बुखार हैं।
  • WHO के मुताबिक, निमोनिया के कारण वैश्विक स्तर पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सबसे अधिक मृत्यु होती है।
  • ‘विश्व निमोनिया दिवस’ की शुरुआत सर्वप्रथम 12 नवंबर, 2009 में ‘ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनिया’ द्वारा की गयी थी।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य निमोनिया की गंभीरता के बारे में वैश्विक जागरूकता, रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा तथा इससे बचने के लिए कार्यवाही करना है।
  • वर्ष 2019 में निमोनिया से मरने वाले वयस्कों और बच्चों की संख्या 25 लाख थी। इसमें से बच्चों की संख्या 672000 थी।

लेखक-विजय सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://stoppneumonia.org/latest/world-pneumonia-day/

https://stoppneumonia.org/