प्रश्न – ‘विश्व नारियल दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 सितंबर (b) 1 सितंबर
(c) 3 सितंबर (d) 5 सितंबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 सितंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) – “Uncovering Coconut’s Power, Inspiring Global Action”
- उद्देश्य-लोगों को नारियल के महत्व और उपयोग के बारे में जागरूक करना।
- यह दिवस वर्ष 2009 से मनाया जा रहा है
- अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC), जिसे पहले 1969 में एशियाई नारियल समुदाय (ACC) और 1975 में एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के नाम से जाना जाता था, की स्थापना के उपलक्ष्य में, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UN-ESCAP) के तत्वावधान में प्रतिवर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
- भारत अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC) का संस्थापक सदस्य है
- उल्लेखनीय है की नारियल की खेती 90 से अधिक देशों में लगभग 12.2 मिलियन हेक्टेयर में फैली हुई है, जिससे सालाना लगभग 67 बिलियन नारियल प्राप्त होते हैं।
- संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार (वर्ष 2022) नारियल के शीर्ष उत्पादक देश क्रमश: इंडोनेशिया‚ फिलीपींस तथा भारत हैं।
- देश में नारियल के शीर्ष उत्पादक राज्य क्रमश: कर्नाटक ,केरल‚ तथा तमिलनाडु हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/about/when-is-world-coconut-day
https://coconutcommunity.org/event-page/world-coconut-day-2025