विश्व दृष्टि दिवस

World Sight Day 2016

प्रश्न-हाल ही में ‘विश्व दृष्टि दिवस’ (World Sight Day) कब मनाया गया?
(a) 14 अक्टूबर
(b) 13 अक्टूबर
(c) 16 अक्टूबर
(d) 12 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व दृष्टि दिवस’ (World Sight Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘एक साथ मजबूत हों’’ ( Stronger Together) है।
  • यह दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
  • यह दिवस खराब दृष्टि, अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के एक अनुमान के अनुसार, विश्व भर में लगभग 285 मिलियन लोग अल्प दृष्टि (Low Vision) या अंधेपन के शिकार हैं।
  • इनमें 39 मिलियन लोग अंधे और 246 मिलियन लोग मध्यम या गंभीर दृष्टि दोष वाले हैं।
  • विश्व दृष्टि दिवस ‘विजन 2020’ का एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश वर्ष 2020 तक टालने योग्य अंधेपन को समाप्त करना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.iapb.org/wsd16
http://www.iapb.org/advocacy/world-sight-day