प्रश्न -‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 मई (b) 8 मई
(c) 10 मई (d) 5 मई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 मई‚ 2026 को ‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय (Theme)-“Hidden No More: Finding the Undiagnosed. Supporting the Unseen.”
- उद्देश्य-थैलीसीमिया के संचरण से बचने के लिए और इसकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने तथा लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना।
- थैलीसीमिया के बारे में –
- यह एक आनुवांशिक बीमारी है।
- जिसके परिणामस्वरूप रक्त की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिल नहीं बन पाता है।
- हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन‚ जो कि लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन को प्रसारित करता है।
- थैलीसीमिया के कारण व्यक्ति के रक्त में हद से ज्यादा आयरन की मात्रा बढ़ना‚ हड्डियों की विकृति‚ हृदय की समस्याएं‚ विभिन्न संक्रमण और तिल्ली (Spleen) के आकार में बढ़ोतरी हो जाती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thalassaemia.org.cy/news/international-thalassaemia-day-2026-a-new-theme-for-global-action/